-->

Featured

Translate

अवैध ढाबा तथा पोल्ट्री फॉर्म ध्वस्त
f

अवैध ढाबा तथा पोल्ट्री फॉर्म ध्वस्त

 

       प्रशासन द्वारा अवैध ढाबा तथा पोल्ट्री फॉर्म तोड़ा गया

                                       

रतलाम  जिला प्रशासन द्वारा सोमवार को बड़ी कार्यवाही की, पिपलोदा तहसील के ग्राम हसन पालिया फोरलेन पर बगैर अनुमति निर्मित अवैध ढाबा तथा पोल्ट्री फॉर्म तोड़ा गया। इसके अलावा सोहनगढ़ फोरलेन पर स्थापित एक अन्य ढाबे पर दुर्लभ प्रजाति का सांप जप्त किया गया। अवैध भंडारी रेतघरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इस मौके पर कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी भी मौजूद थे।प्रशासन की कार्रवाई में लगभग 10 लाख रुपए कीमत का अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया।

इस दौरान राजस्व विभाग, पुलिस, वन विभाग तथा खनिज विभाग का अमला भी उपस्थित था। इस दौरान सोहनगढ़ फोरलेन पर स्थापित ढाबे पर वन विभाग द्वारा दुर्लभ प्रजाति का दो मुहा सांप, रेड सैंट बोआ बरामद किया गया। यहां खनिज विभाग द्वारा अवैध रूप से भंडारित 90 घन मीटर रेत जप्त की गई। खाद्य विभाग द्वारा दो घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए गए। हसन पालिया फोरलेन पर शोएब खान का बगैर अनुमति निर्मित ढाबा तथा पोल्ट्री फॉर्म तोड़ा गया जिनका अनुमानित निर्माण मूल्य 10 लाख रुपए है। यहां दो मोटर साइकिल एवं बगैर नंबर का पिकअप वाहन जप्त किया गया तथा बंदर बरामद किया गया।

0 Response to "अवैध ढाबा तथा पोल्ट्री फॉर्म ध्वस्त"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article