-->

Featured

Translate

खराब परफॉर्म करने वाले अधिकारियों की विभागीय जांच के निर्देश
f

खराब परफॉर्म करने वाले अधिकारियों की विभागीय जांच के निर्देश

                                   खराब परफॉर्म करने वाले अधिकारियों की विभागीय जांच के निर्देश

                                               

रतलाम  मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में बार-बार चेतावनी के बावजूद परफॉर्मेंस नहीं सुधारने पर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में सख्त नाराजगी व्यक्त की गई। कलेक्टर ने विगत 4 माह से खराब परफॉर्म करने वाले विभागीय अधिकारियों की विभागीय जांच के लिए निर्देशित किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जमुना भिड़े तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कलेक्टर द्वारा वित्तस्वास्थ्यलोक स्वास्थ्य यांत्रिकीश्रमवन विभागों के अधिकारियों की विभागीय जांच के निर्देश दिए जिनके द्वारा लगातार निर्देशों के बावजूद सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों के निराकरण में कार्य ठीक से नहीं किया गया है।वित्तीय वर्ष समाप्ति के दृष्टिगत कलेक्टर ने शासन प्रायोजित स्वरोजगार योजनाओंहितग्राही मूलक योजनाओं के लक्ष्य प्राप्ति की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर ने पाया कि उद्यानिकी विभाग को छोड़कर बाकी विभागों ने अच्छा कार्य किया है। उद्यानिकी विभाग की पीएम सुक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण योजना के लक्ष्य की पूर्ति नहीं हो पाई है जिस पर कलेक्टर ने विभागीय अधिकारी श्री वास्कले के प्रति सख्त नाराजगी व्यक्ति की। इसके अलावा टंट्या मामा योजनासीएम स्ट्रीट वेंडर योजना में भी कुछ प्रकरणों का निपटारा बाकी है जिनके लिए निर्देशित किया गया। बताया गया कि सैलाना विकासखंड में टंट्या मामा योजना के तहत 47 प्रकरणों में हितग्राहियों को लाभ वितरण किया गया है। जनजाति कार्य विभाग द्वारा टंट्या मामा योजना में एक-दो दिन में समस्त प्रकरणों में वितरण करवा लिया जाएगा।आगामी 24 मार्च को रोजगार दिवस आयोजन के संबंध में भी कलेक्टर ने दिशा निर्देश दिए। 24 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा प्रदेश के नीमच से राज्य स्तरीय कार्यक्रम द्वारा हितग्राहियों को लाभ वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा 23 मार्च को आयोजित होने वाली युथ पंचायत का सीधा प्रसारण भी जिले में किया जाएगा जो जिले के महाविद्यालयों के अलावा अन्य स्थानों पर भी होगा।

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री लाडली बेटी योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की। जिले में योजना के तहत 4 लाख 67 हजार महिलाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य है। अभी तक सवा दो लाख से अधिक केवाईसी की जा चुकी है। लगभग 38 हजार केवाईसी का सत्यापन किया जाना है। जावरा में 24 हजार ईकेवाईसी की जा चुकी है। 11 ऑपरेटर नगर पालिका द्वारा लगाए गए हैं। आलोट में भी 3268 ईकेवाईसी की जा चुकी है। पिपलोदा में 1206, नामली में 1881 ईकेवाईसी की गई है।सैलाना एसडीएम मनीष जैन ने बताया कि दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में जिन स्थानों पर नेटवर्क प्रॉब्लम है वहां के लिए अन्य स्थानों पर ईकेवाईसी कराई जा रही है। इस दौरान कलक्टर ने आलोट जनपद सीईओ कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए जहां पर अपेक्षाकृत धीमा कार्य चल रहा है। जनपद पंचायत रतलाम में 39 हजार ईकेवाईसी की जा चुकी है। जावरा जनपद में लगभग 25 हजार ईकेवाईसी हुई है। कलेक्टर ने कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास रजनी सिन्हा को मानिटरिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए। कंट्रोल रूम को भी एक्टिव करने हेतु निर्देशित किया। नोडल अधिकारियों की संख्या वृद्धि के निर्देश दिए।

 

0 Response to "खराब परफॉर्म करने वाले अधिकारियों की विभागीय जांच के निर्देश"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article