-->

Featured

Translate

जावरा जेसीज द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित
f

जावरा जेसीज द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

                                     जावरा जेसीज द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

                                   

जावरा। जेसीज द्वारा " 21 सितंबर " प्रोफेसर के. के. जेतका साहब की जन्मजयंती को यादगार स्मृति स्वरूप शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिन शिक्षकों ने स्कूल-कालेजों में शिक्षा के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर छात्र- छात्राओं के भविष्य को संवारने संस्था को उचाईयों तक पहुचाने मैं अपनी अहम भूमिका निभाई ऐसे नवरत्न शिक्षकों का चयन कर उन्हें तिलक कर, पुष्पमाला पहनाकर, श्रीफल सम्मान पत्र भेंट कर  जावरा जेसीज ने सम्मानित किया।

सभी सम्मानित शिक्षकों ने प्रो. जेतका साहब को आदरांजलि अर्पित कर उनके साथ बिताए सुंदर स्मरणीय यादों को साझा किया किस प्रकार से प्रो. जेतका साहब शिक्षा के साथ साथ कालेज नगर की समस्या का समाधान बड़ी कुशलता के साथ किया करते थे कालेज की प्रमुख छात्रों की रेकिग समस्या जिसे रोकने हेतु आप वेशभूषा बदल कर ट्रेनों में, नगर में एवं कालेज परिसर में छात्रों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखते थे प्रथम वर्ष के छात्रों को अपने घर पर एकत्रित कर कालेज साथ ले जाया करते थे। पॉलिटेक्निक कालेज वर्सेस भगतसिंह कालेज के आपसी झगड़ों का निपटारा आप द्वारा ही संभव हो पाता था।साथ ही आप अस्मर्थ छात्रों की फीस का भुकतान स्वयं ही कर दिया करते थे। आपने वर्ष1968 को पंजाबी समाज जावरा वर्ष 1981 को जावरा जेसीज की स्थापना की जिसका मुख्य उद्देश्य नगर एवं समाज के हित में जन सेवा के कार्यों को गति देने के लिए किया था। नगर की अन्य सामाजिक संस्थाओं में भी आपने सक्रिय भूमिका निभाई। अपना समपूर्ण जिवन निस्वार्थ भाव से बगैर किसी पद की लालसा रख नगर , समाज विधार्थियों के उज्जवल भविष्य को संवारने में व्यतीत कर दिया। आपके त्याग समर्पण को भूलाया नहीं जा सकता।

इस मोके पर संस्थापक अध्यक्ष जेसी रघुवीर सिंह जेतका जी ने अपने उदबोधन में सभी सम्माननीय शिक्षकों से शिक्षा के समय के यादगार पलों को ध्यान में रख अपने विचार व्यक्त किए आपने कहा शिक्षक वह मार्गदर्शक होते हैं जो हमें आध्यात्मिक सफलता की ओर बडने के लिए प्रेरित करते हैं। वे हमें सिर्फ पड़ाते है बल्कि जिवन के महत्वपूर्ण अनुभवों का पाठ सिखाते हैं। गुरु बिना हमारा जीवन अधुरा है। हमें यह याद रखना चाहिए कि शिक्षक हमारे जिवन का अहम हिस्सा है हम उनके प्रति कृतज्ञ है। जावरा जेसीज सभी वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान कर गोरवान्वित महसूस कर रहा है। सम्मान समारोह में जावरा जेसीज के वरिष्ठ सदस्य संरक्षक जेसी सुजानमल दसेड़ा  एवं जेसीज के पदाधिकारी नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सम्मानित नवरत्नों की कडी में सर्वप्रथम परम आदरणीय देवीशरण  शर्मा , शासकीय महात्मा गांधी हायरसेकंडरी स्कूल। अवधनारायण जी पालिवाल , शासकीय भगतसिंह महाविद्यालय। महेश कुमार जी व्यास , शासकीय महात्मा गांधी हायरसेकंडरी स्कूल।  जगदीश चंद्र जी चोहान , शासकीय महात्मा गांधी  हायरसेकंडरी स्कूल। सैय्यद अफजल अली साहब, शासकीय महात्मा गांधी हायरसेकंडरी स्कूल। विनोद प्रकाश जी सक्सेना , शासकीय महात्मा गांधी हायरसेकंडरी स्कूल।  सैय्यद मुस्ताक साहब, शासकीय पॉलिटेक्निक कालेज अमृतलाल जी सांखला साहब, शासकीय पॉलिटेक्निक कालेज।  सत्यनारायण जी वर्मा साहब, उदासी की बाड़ी प्राथमिक विद्यालय।

 

 

0 Response to "जावरा जेसीज द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article