-->

Featured

Translate

कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची का किया एलान ........
f

कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची का किया एलान ........

                                 रतलाम से सकलेचा,ग्रामीण से डिण्डौर और जावरा से श्रीमाल

                                     

 
डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची का एलान कर दिया है। कांग्रेस की इस सूची में 88 नाम घोषित किए गए हैं। पिछली लिस्ट में तीन नाम बदले गए हैं। 230 में से 229 पर नाम सामने गए हैं। आमला सीट पर अब तक निर्णय नहीं हो सका है।

बता दें कांग्रेस की पहली सूची नवरात्र के पहले दिन आई थी। पहली सूची में कई सीटों पर विरोध और बगावत के बाद कई दौर की बैठक के बाद यह नाम तय किए गए हैं। पहली सूची में कांग्रेस ने 144 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया था। इसमें 69 विधायकों को दोबारा प्रत्याशी बनाया है। वहीं, पांच विधायकों के टिकट काट दिए थे। पहली सूची में अधिकतर जगह पूर्व प्रत्याशियों को ही मौका दिया गया। गुरुवार रात कांग्रेस ने 88 प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी की। तीन सीटों पर प्रत्याशी बदले। दतिया में अवधेश नायक की जगह राजेंद्र भारती, पिछोर में शैलेंद्र सिंह की जगह अरविंद सिंह लोधी और गोटेगांव में शेखर चौधरी की जगह एनपी प्रजापति को दोबारा टिकट दिया है। 

कांग्रेस ने भोपाल की चारों विधानसभा सीटों पर भी प्रत्याशियों के नाम का एलान किया। भोपाल की दक्षिण पश्चिम सीट पर विधायक पीसी शर्मा, उत्तर सीट पर आरिफ अकील के बेटे आतिफ अकील, हुजूर में पूर्व प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी और गोविंदपुरा में दिग्विजय सिंह समर्थक रविंद्र साहू को प्रत्याशी बनाया है। खातेगांव से भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले दीपक जोशी पर भरोसा जताया है। इंदौर में तीन नंबर से पिंटू जोशी, इंदौर में पांच नंबर से सत्यनारायण पटेल, महू से रामकिशोर शुक्ला को प्रत्याशी बनाया गया है। बदनावर में भाजपा छोड़कर आए भंवर सिंह शेखावत पर भरोसा जताया है। 

कांग्रेस की 88 नामों वाली दूसरी लिस्ट में रतलाम शहर,ग्रामीण और जावरा के प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए गए है। सबसें चौंकानें वाला प्रत्याशी जावरा से दिया गया है। यहाँ दो दमदार उम्मीदवारों की लड़ाई में तीसरा उम्मीदवार बाज़ी मार गया हे, अगर जानकारों की माने तो लास्ट में पूर्व सांसद की बात पर हाईकमान ने मोहर लगाई हे जावरा सीट पर कांग्रेस ने हिम्मत श्रीमाल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है,जबकि रतलाम शहर से पारस सकलेचा और रतलाम ग्रामीण से रतलाम जनपद के पूर्व सीईओ लक्ष्मण डिण्डौर को प्रत्याशी बनाया गया है।

                                       
                     

                                                                       


                                                     

0 Response to "कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची का किया एलान ........"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article