-->

Featured

Translate

 शहर के तीन स्थानों पर हुवा रावण दहन
f

शहर के तीन स्थानों पर हुवा रावण दहन

        शहर के तीन स्थानों पर हुवा रावण दहन 
जावरा। बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा पर मंगलवार की शाम को परंपरागत अनुसार शहर के तीन स्थानों पर रावण दहन कर मनाया गया।

शहर के इकबालगंज मेला मैदान पर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी दशहरा उत्सव समिति और नगर पालिका परिषद जावरा द्वारा रावण दहन का आयोजन धूमधाम से किया गया डिजिटल आतिशबाजी के साथ 51 फीट के रावण और 31 फीट के कुंभकरण और मेघनाथ के पुत्रों का दहन किया गया

दशहरा उत्सव समिति की परंपरा के अनुसार नीति राज सिंह द्वारा तलवार से रावण की नाभि पर वार किया गया इसके बाद लक्ष्मण बने व्यक्ति ने पहले मेघनाथ पर तीर चलाया उसके बाद कुंभकरण और रावण के पटल पर अग्नि बाण चलाकर रावण दहन किया गया इस दौरान समिति संरक्षक पूर्व गृहमंत्री भारत सिंह हरि नारायण अरोड़ा राजेश शर्मा अजय सिंह भाटी घनश्याम रमणी महेश सोनी सुशील कोचट्टा अजय सकलेचा नंदकिशोर महावर लोकेश भिजवा पप्पू चरोदिया आदि उपस्थित थे।

वही त्रिमूर्ति स्कूल मैदान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ रावण दहन श्री मारुति नंदन दशहरा उत्सव समिति द्वारा त्रिमूर्ति स्कूल के मैदान पर अनुसार इस वर्ष भी दशहरा उत्सव मनाया गया स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही डिजिटल आतिशबाजी के बीच का 1 फीट के रावण के पुतले का दहन किया गया।

0 Response to " शहर के तीन स्थानों पर हुवा रावण दहन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article