-->

Featured

Translate

 दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, सात वाहन जब्त
f

दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, सात वाहन जब्त

 

                                 दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, सात वाहन जब्त

                                 

डेस्क रिपोर्ट। पुलिस ने दो वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। चोरों के कब्जे से पुलिस ने सात वाहन जब्त किये है। जब्त किए गए वाहन की कीमत करीब 4 लाख 30 हजार रुपए बताई गई है।

मानक चौक थाना प्रभारी प्रीति कटारे ने बताया कि वाहन चोरी की बढ़ती वारदातों के मद्दे नजर टीम का गठन किया गया। 26 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर थाना माणकचौक रतलाम के अपराध क्रमांक 583/2023 धारा 379 भा..वि. में संदिग्ध जयप्रकाश पिता मदनलाल माली उम्र 42 साल निवासी वायर वाक्स पानी की टंकी के पास प्रतापगढ राजस्थान को पकडा गया।

जानकारी के अनुसार पकडे गए संदिग्ध जयप्रकाश से पूछताछ मैं मोटरसाइकिल चोरी कर उसे बेचना कबूल किया।  मोटर सायकिलो को अपने गाँव घर के पास, रामगढ, छोटुभाई की बगीची  रतलाम पर छुपाकर रखता था।  एक वाहन को रफीक पिता रईश खान जाति मुसलमान उम्र 30 साल निवासी  कच्ची बस्ती प्रतापगढ राजस्थान को बेचना बताया जिसको हिरासत मे लेकर उक्त वाहन को बरामद किया गया। आरोपियों द्वारा बताए स्थानो से चोरी गई 6 स्कूटी और एक मोटरसाइकिल जब्त किए गए वाहनों की कीमत 4 लाख 30 हजार रुपए आकी गई है।आरोपी जयप्रकाश माली ने बताया कि सुबह पैदल पैदल पुरे बाजार में घुमकर उन वाहनों की रैकी करता था जिन गाडियो मे चाबी लगी रहती थी उन वाहनो को मौका देखकर उन्हे चोरी कर ले जाता था

जब्त वाहन

⚫ MP43EB6578
583/2023
धारा 379 भा..वि.
एक्टीवा स्कूटी
65000/-

⚫ MP43ED7260
388/2023
धारा 379 भा..वि.
सुजुकी एक्सेस
65000/-

⚫ MP43ED8502
134/2023
धारा 379 भा..वि.
एक्टीवा स्कूटी
65000/-

⚫
MP43EA5499
15/2022
धारा 379 भा..वि.
एक्टीवा स्कूटी
55000/-

⚫
MP43DS9995
47/2022
धारा 379 भा..वि.
जुपीटर स्कूटी
50000/-

⚫MP43EC1092
256/2020
धारा 379 भा..वि.
होण्डा एक्टीवा स्कूटी
60000/-

⚫ MP43DY0522
356/2023
धारा 379 भा..वि.
होण्डा मोटरसाईकिल लिवो
70000/-

 

0 Response to " दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, सात वाहन जब्त"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article