-->

Featured

Translate

पति ने पत्नी से व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसवाया
f

पति ने पत्नी से व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसवाया

                                 पति ने पत्नी के साथ मिलकर व्यापारी को किया ब्लैकमेल 

                                           

डेस्क रिपोर्ट। पति अपनी पत्नी के साथ मिलकर व्यापारी को ब्लैकमेल कर रहा था। दोनों ने व्यापारी से 40 लाख रुपए वसूल लिए थे। व्यापारी ने जब पुलिस को मामले की जानकारी दी तो दोनों की साजिश का खुलासा हुआ। पत्नी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है अब पति को भी गिरफ्तार किया गया है। पति एक कार कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। वह खुद को सांसद प्रतिनिधि बताता था और अपनी पत्नी से ही व्यापारी को हनी ट्रैप करवा रहा था।   

जानकारी के अनुसार फरियादी राहुल ने पुलिस को बताया कि वह महिला को जानता था और दोनों के बीच बातचीत होती रहती थी। तीन अक्टूबर 2022 महिला अचानक अपना घर छोड़कर मेरे पास रहने गई। महिला ने कहा कि उसे नहीं रखा तो वह उसे बलात्कार के केस में फंसा देगी। इसके बाद राहुल ने उसे रहने के लिए एक घर दिला दिया। वहीं महिला के पति अजय ने थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करवा दी और बाद में दोनों ने तलाक का आवेदन दे दिया।

इसके बाद महिला एक करोड़ 10 लाख के मकान को अपने नाम करवाने को लेकर राहुल पर दबाव बनाने लगी। वह लाखों रुपए लेती थी जो पति अजय राजपूत के खाते में ट्रांसफर करती थी। बाद में महिला से परेशान होकर व्यापारी ने लसूड़िया थाने में ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज करवा दिया। पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद महिला पर हनी ट्रैप का केस दर्ज किया गया। महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इसके बाद जांच में पति की भूमिका भी साफ हुई। अब पुलिस ने पति को भी गिरफ्तार कर लिया है।                           

0 Response to "पति ने पत्नी से व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसवाया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article