-->

Featured

Translate

धन के लालच में इज़्ज़त हुई तार -तार .....
f

धन के लालच में इज़्ज़त हुई तार -तार .....

 

                            तांत्रिक ने मां-बेटी सहित तीन महिलाओं से किया दुष्कर्म

                                         

डेस्क रिपोर्ट। त्रांतिक द्वारा रतलाम जिले के आलोट नगर में एक महिला, उसकी बेटी रिश्ते की बहन के साथ दुष्कर्म करने के मामला सामने आया है। वह उनके घर गढ़ा धन निकालने का लालच देकर रह रहा था। त्रांतिक आलोट रेलवे स्टेशन पर पीड़ित परिवार के एक सदस्य के मित्र से तांत्रिक की पहचान हुई थी। तांत्रिक ने उसे गढ़ा धन निकालने का कहा था।   

जानकारी के अनुसार कथित तांत्रिक आरोपित बलवीर सिंह पुत्र महावीर बैरागी निवासी ग्राम बेगू जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) एक सप्ताह पहले किसी काम से रतलाम के आलोट आया था। आलोट रेलवे स्टेशन पर पीड़ित परिवार के एक सदस्य के मित्र से तांत्रिक की पहचान हुई थी। तांत्रिक ने उसे गढ़ा धन निकालने का कहा था। आसपास के लोगों अन्य रिश्तदारों को शंका होने पर उन्होंने जब जानकारी निकाली तो मामला उजागर हुआ। इसके बाद लोगों ने कथित तांत्रिक की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। तांत्रिक की उम्र 40 से 45 वर्ष बताई जाती है।

सूत्रों के अनुसार तांत्रिक ने उनसे कहा था कि घर पर महिलाएं ही रहेगी, तभी वहा तांत्रिक क्रिया कर पाएंगा। पति पुत्र बाहर चले गए। उधर, आरोपित तांत्रिक बलवीर सिंह ने महिला को पानी में मिलाकर कुछ पिला दिया। अचेत होने पर उसने महिला से दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि इसी प्रकार उसने उनकी बेटी रिश्ते की बहन के साथ भी दुष्कर्म किया।

0 Response to "धन के लालच में इज़्ज़त हुई तार -तार ....."

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article