-->

Featured

Translate

मंदिर परिसर में गोवंश के अवशेष मिलने से लोगों में रोष
f

मंदिर परिसर में गोवंश के अवशेष मिलने से लोगों में रोष

                                          पुलिस ने आरोपियों के घरो को बुलडोजर से ढहाया

                                   

जावरा। शहर में शुक्रवार सुबह जागनाथ महादेव मंदिर परिसर में गोवंश के अवशेष मिलने के बाद स्थिति बिगडते देख पुलिस बल हरकत में गया। जिला एमपी पुलिस प्रशासन के हालात कर मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद क्षेत्र में भारी सख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। जानकारी के अनुसार स्थिति बिगड़ने से पहले ही पुलिस अधिकारियो ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना से जुड़े आरोपी सलमान और शाकिर को राउंडअप में लिया। वही पुलिस ने डीआईजी मनोज सिंह,अपर कलेक्टर आरएस मडलोई ,प्रभारी एएसपी राकेश खाका ने भारी पुलिस की मौजूदगी में आरोपी के मकान को ढहाने की कारवाही की।

पुलिस ने हिरासत में लिए शाकिर और सलमान से पूछताछ के बाद उनके घरो को बुलडोजर से ढहाने की कार्रवाई की। इस दौरान घरों को उजड़ता देख परिजन बिलख उठे। इधर शहर काजी में घटना की निंदा करते हुए सब्र रखने का आह्वान किया है। इस दौरान आमजन की काफी भीड़ मौके पर मौजूद थी, जिसे नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। जब आरोपियों के मकान को जेसीबी के पंजे से ढहाया जा रहा था, तब परिजन घरों को उजड़ता देख बिलख रहे थे।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नगर बंद करवा दिया। इसके बाद हाइवे पर गोवंश से भरा ट्रक पकड़े जाने के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उसमें आग लगा दी। पुलिस को स्थिति को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ना पड़े।

 शहर काजी ने जारी किया निंदा पत्र -- शहर काजी हाफिज भुरू भाईजान ने घटना की निंदा की है और आमजन से आह्वान किया है कि सभी सब्र रखें।

मंदिर में घिनौनी घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों शाकिर और सलमान को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हिरासत में ले लिया है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की गई है। आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

                                                                                                  डीआईजी, रतलाम

 

 

 

0 Response to "मंदिर परिसर में गोवंश के अवशेष मिलने से लोगों में रोष "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article