-->

Featured

Translate

पुलिस ने किया अंधे कत्ल का पर्दाफाश
f

पुलिस ने किया अंधे कत्ल का पर्दाफाश

                            अंधे कत्ल का खुलासा करने में पुलिस को मिली सफलता 

               

रतलाम। अंधे कत्ल का खुलासा करने में पुलिस को सफलता मिल गई। एसपी ने बताया कि घटना वाले दिन उक्त दोनों आरोपी मृतका को साथ लेकर गुन्दीनाका निवासी एक युवक के घर शादी की बात करने ले गए, लेकिन युवक की आयु करीब अठारह वर्ष की थी, जबकि मृतका की आयु 37 वर्ष थी। इसलिए युवक के परिजनों ने विवाह करने से इंकार कर दिया। इसके बाद आरोपी  मृतका के साथ वहां से लौटने लगे। लौटते वक्त दोनों आरोपियों और मृतका ने शराब पी। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर झगडा हो गया। झगडा होने के बाद आरोपियों ने मृतका के साथ बलात्कार किया। उसके साथ मारपीट की। इसी मारपीट में महिला की मौत हो गई। महिला की मौत होने के बाद आरोपियों ने उसके हाथ पैर  बांध कर उसे नदी में फेंक दिया। आरोपी के बताएं स्थान से मृतिका के मोबाईल कपडे  निकालकर जब्त किए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 जून को मुकेश पिता गुलाबसिंह डामोर निवासी बोरपाडा थाना रावटी ने बताया  कि ग्राम सेलेजडामर मेरी ग्राम पंचायत में आता है करीबन 11  बजे सूचना मिली की माही नदी पुलिया के नीचे पानी में  किसी की लाश दिख रही है पहचान में  नही रही है।  अज्ञात महिला की लाश होकर पुरी नग्न अवस्था है।  काला ब्लाउज पहने है तथा दोनो हाथ पीछे से ओंढने के गमछे से बंधे है।

सूचना पर  मर्ग क्रमांक 44/2024 धारा 174 जा.फौ. का कायम कर जाँच मे लिया गया, अज्ञात मृतिका की  शिनाख्ती पार्वती  पिता थावरा कतिजा निवासी वालारुण्डी थाना शिवगढ के रूप में हुई।  मृतिका  का पी.एम. कराया गया।  अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतिका  के साथ मारपीट कर हत्या कर हाथ बांधकर नदी मे फेंक दिया।  जिस पर अपराध क्रमांक 305/2024 धारा 302 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान आये तथ्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 366,376(डी),120- बी  भादवि इजाफा की गई।

0 Response to "पुलिस ने किया अंधे कत्ल का पर्दाफाश"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article