-->

Featured

Translate

जुआ खेलते 9 आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा
f

जुआ खेलते 9 आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा

                             जुआ खेलते 9 आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा  

                           

रतलाम महूरोड स्थित होटल समता सागर पर बीती रात एसपी टीम ने छापामार कार्रवाई की। मौके से 9 आरोपियों को रंगे हाथ जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि होटल समता सागर में लंबे समय से बड़े पैमाने पर जुआ संचालित हो रहा था, लेकिन संबंधित स्टेशन रोड थाना उसे नजर अंदाज किए हुए थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार,स्टेशन रोड पुलिस को मुखबिर से इस आशय की सूचना मिली थी कि होटल समता सागर के कमरा .336 में कुछ लोग लाखों का जुआ खेल रहे है। मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस का एक दल होटल समता सागर के कमरा .336 में पंहुचा। इस कमरे से जुडे कमरे में नौ लोग जुआ खेलते पकडे गए।

गिरफ्तार व्यक्तियों ने अपने नाम,गौरव पिता सुरेशचन्द्र परमार नि.गोपाल गौशाला कालोनी,कासिम पिता आबिदअली रंगवाला नि.बोहरा बाखल,आनन्द पिता मांगीलाल सोनी नि.चांदनीचौक,इरफान पिता युसूफ खान पठान नि.नाहरपुरा,मनजीत पिता आजाद जैन नि. त्रिपोलिया गेट,आशीष पिता रामनाथ शिवहरे नि.कस्तूरबा नगर,अंकित पिता शांतिलाल जैन नि.धानमण्डी,आकाश पिता जगदीश रावत नि.आमलिया भेरु काटजू नगर और आशीष पिता मनोहरलाल जैन नि.मोहन टाकीज बताए हैैं।




0 Response to "जुआ खेलते 9 आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article