-->

Featured

Translate

ट्रॉले और बोलेरो की भीषण भिड़ंत,  5 घायल,
f

ट्रॉले और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, 5 घायल,

                                    ट्रॉले और बोलेरो की भीषण भिड़ंत,  5 घायल

                              

जावरा  रविवार की रात को जिले के बड़ावदा तहसील में ट्रॉले और बोलेरो की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में पांच लोग घायल हुए। सभी सांवरिया जी के दर्शन करने जा रहे थे। पुलिस ने सभी घायलों को जावरा अस्पताल पहुंचाया, यहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रतलाम रेफर कर दिया गया।

बड़ावदा थाना पुलिस ने बताया की रविवार रात को बोलेरो में सवार होकर सांवलिया जी दर्शन करने जा रहे थे। दोनों वाहन  की रफ्तार तेज थी। बोलेरो ट्राले से भीड़ गई। बोलेरो की छत ट्रॉले के आगे के हिस्से में फंस गई। ट्रॉला-बोलेरो को आधा किमी दूर तक घसीटते ले गया। बोलेरो से  देवास निवासी धीरज पिता सुरेश गुजराती, विशाल पिता सतीश राव, अरुण पिता जगदीश राव, गोपाल पिता प्रकाश परमार और अविनाश पिता मोहन बोलेरो से सांवरियाजी दर्शन करने जा रहे थे।

इसी दौरान बाबा फरीद दरगाह के समीप दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बोलेरो सवार 5 लोग घायल हुए है। जिसमें धीरज गुजराती गंभीर घायल है। सभी घायलों को 108 की मदद से जावरा शासकीय अस्पताल भिजवाया गया, यहां प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों वाहनों की रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों की भिड़ंत के बाद बोलेरो के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रॉले के आगे फंस गया, जिसे जेसीबी की मदद से अलग किया गया।

 

0 Response to "ट्रॉले और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, 5 घायल, "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article