-->

Featured

Translate

 जिले में  स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
f

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 

                    जिले में  स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया

                                   

रतलाम  स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। जिले में तिरंगा झंडा फहराया गया। मुख्य समारोह रतलाम में स्थानीय पुलिस लाइन मैदान पर आयोजित हुआ। कैबिनेट मंत्री के शहर में हुए मुख्य समारोह मुख्य अतिथि कलेक्टर राजेश बाथम ने ध्वजारोहण किया, परेड की सलामी ली।

मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर बाथम ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया। राष्ट्रगान हुआ।  परेड आयोजित की गई। आकर्षक मार्च पास्ट हुआ। मुख्य अतिथि कलेक्टर बाथम ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा उनके साथ थे। मुख्य अतिथि में परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। परेड का नेतृत्व सूबेदार मोनिका सिंह चौहान ने किया। सेकंड कमांडर सूबेदार कैलाश बघेल थे। इस अवसर पर हर्ष फायर हुआ। हर्ष और समृद्धि के प्रतीक रंगीन गुब्बारे उड़ाए गए। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों का शाल श्रीफल से सम्मान किया। स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

                       कांग्रेस ने छतरी पुल चौराहा पर किया झंडा वंदन किया

                                         

कांग्रेस की ओर से छतरी पुल चौराहा स्थित अंबेडकर की प्रतिमा पर झंडा वंदन किया गया। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री यास्मिन शेरानी द्वारा झंडा वंदन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद सभी को मिठाई के साथ तिरंगे भी बांटे गए। झंडा वंदन के बाद युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सय्यद वुसत ने देश को मिली आजादी के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा, भारत 15 अगस्त को आजादी की 78 वी वर्षगांठ मना रहा है। भारत को इसी दिन 1947 में ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी, जबकि संविधान 1950 में अपनाया गया था।

इसमें कोई शक नहीं कि भारत के लिए ब्रिटिश शासन से आज़ादी पाना आसान नहीं था, लेकिन हमारे राजनीतिक नेताओं, स्वतंत्रता सेनानियों और लोगों ने मिलकर स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया, जो कि स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित थे।

                            जावरा में अध्यक्षा अनम कड़पा ने फहराया झंडा 

                                        

स्वतंत्रता दिवस के मोके पर आज सुबह 8:00 बजे नगर पालिका परिसर में अध्यक्षा अनम मोहम्मद यूसुफ कड़पा द्वारा झंडा फहराया गया इस मौक पर नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया , उपाध्यक्ष सुशील जी कोच्टा , समस्त सभापति, पार्षदगण, पार्षद प्रतिनिधि, अधिकारीगण, कर्मचारीगण,उपस्थित रहें 


                                  ब्रेनीस्टार्स स्कूल में मनायागया स्वतंत्रता दिवस

                                         

ब्रेनीस्टार्स स्कूल में भी हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, झंडा वंदन स्कूल संचालक मुफ़्ती सय्यद महमूद अली के द्वारा किया गया उसके  बाद बच्चो के द्वारा आकर्षक कार्यकर्म पेश किये गए         

 

 

0 Response to " जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article