.jpg)
बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार, खुद की आत्महत्या
बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार, खुद की आत्महत्या
इंदौर। पारिवारिक विवाद के चलते दो भाइयों में आपसी विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई ने दूसरे भाई को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दिल को दहला देने वाला मामला मामला एरोड्रम क्षेत्र का है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार पूरा मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर का है। जहां रिटायर्ड हेड कॉन्सटेबल अल्लाह नूर का परिवार रहता है। अल्लाह नूर 2006 में पुलिस विभाग से रिटायर्ड हुए थे। उनके दो बेटे परवेज़ शेख और जावेद शेख़ उनके साथ रहते थे, दोनों ने शादी नहीं की है। दोनों में अकसर पैसे को लेकर विवाद हुआ करता था। यही विवाद के कारण आज बड़े भाई परवेज़ ने सबसे पहले अपने छोटे भाई जावेद को सीने में गोली मार दी और उसके बाद उसने ख़ुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जावेद को इलाज के लिए मवाई अस्पताल भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इस मामले में डीसीपी ने बताया कि दोनों का आपस में विवाद अक्सर होता रहता था और आज पैसे की बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद प्रवेश ने अपने छोटे भाई जावेद को गोली मार दी और अपनी लाइसेंसी बंदूक से फिर ख़ुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली पुलिस ने प्रवेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया वही लाइसेंसी बंदूक भी जब्त की है।
0 Response to " बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार, खुद की आत्महत्या "
एक टिप्पणी भेजें