-->

Featured

Translate

शर्मसार हुआ उज्जैन, महिला को शराब पिलाकर फुटपाथ पर ......
f

शर्मसार हुआ उज्जैन, महिला को शराब पिलाकर फुटपाथ पर ......

                            आरोपी ने महिला के साथ फुटपाथ पर किया दुष्कर्म 

                                                

  

उज्जैन आगर नाका इलाके में शराब पीने के लिए मजबूर करने के बाद महिला के साथ एक व्यक्ति ने बलात्कार किया आरोपी ने महिला के साथ फुटपाथ पर दुष्कर्म किया। यह घटना बुधवार की बताई जा रही है और गुरुवार को घटना का वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित महिला को थाने लाया गया और उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार कोयला फाटक पर काफी भीड़ भी रहती है और इस सड़क पर पेट्रोल पंप और शराब की दुकान भी है। वारदात के दौरान ही किसी ने वीडियो बना लिया, सीएसपी ओपी मिश्रा का कहना है कि बुधवार की यह घटना है चिमनगंज थाना क्षेत्र में एक मंदिर के पास रहने वाली 45 साल की महिला कचरा प्लास्टिक बीनने का काम करती है,आरोपी ने महिला को शराब पिलाई और दुष्कर्म किया है आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 

वहीं इस मामले पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर निशाना साधा है, उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा है कि धर्मनगरी उज्जैन एक बार फिर कलंकित हुई है! इस बार भी काला टीका उज्जैन की कानून-व्यवस्था के माथे पर ही लगा है! यह सोचकर ही स्तब् हुआ जा सकता है कि मध्यप्रदेश में अब दिनदहाड़े, खुली सड़क पर बलात्कार शुरू हो गए हैं. ऐसा तभी संभव है जब कानून और सरकार का असर पूरी तरह से खत्म हो जाए! यदि मुख्यमंत्री के गृह नगर के यह हाल हैं, तो बाकी प्रदेश के हालात आसानी से समझ जा सकते हैं. दलित और आदिवासी महिलाओं के साथ लगातार हो रहे अत्याचार को भी महसूस किया जा सकता है! अब गृहमंत्री या मुख्यमंत्री नहींप्रदेश सरकार के एक-एक मंत्री से सवाल है! शर्म से डूब मरो या कुर्सी छोड़ दो! बेशर्मी से भरी इस निर्लज्ज व्यवस्था के खून में आखिर उबाल कब आएगा?

 

1 Response to "शर्मसार हुआ उज्जैन, महिला को शराब पिलाकर फुटपाथ पर ......"

  1. अब इसके घर पर बुलडोजर नहीं चलेगा यह तो देशभक्त है

    जवाब देंहटाएं

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article