-->

Featured

Translate

 सपा के कार्यालय पर हमला, बोर्ड फाड़े
f

सपा के कार्यालय पर हमला, बोर्ड फाड़े

     सपा के कार्यालय पर हमला, बोर्ड फाड़े 

भोपाल। मध्यप्रदेश में समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर हमले का वीडियो सामने आया है। इसे लेकर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक रंजिश के चलते हमला कराया गया है। वहीं उन्होंने सरकार से सुरक्षा की मांग की है।

जानकारी के अनुसार एमपी की राजधानी भोपाल में समाजवादी प्रदेश कार्यालय पर हमला हुआ। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग लाठी डंडे लेकर पोस्टर को फाड़ते नजर आ रहे है। पोस्टर निकालकर उसे आग के हवाले कर दिया गया हे।

इसे लेकर सपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह यादव ने बीजेपी पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के सामने अपराधियों के हौसले बुलंद है। राजनीतिक रंजिश के चलते यह हमला कराया गया है। मनोज सिंह ने सरकार से सुरक्षा की मांग भी की है।

गौरतलब रहे कि समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के बयान को लेकर जगह जगह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। दरअसल, राज्यसभा में सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा था कि ‘बीजेपी के लोगों का तकियाकलाम हो गया है कि इनमें बाबर का डीएनए है, वे लोग हर जगह इस बात को दोहराते हैं। मैं जानना चाहूंगा कि बाबर को आखिर लाया कौन ? इब्राहिम लोदी को हराने के लिए बाबर को राणा सांगा लाया था।

उन्होंने कहा था कि मुसलमान अगर बाबर की औलाद हैं तो तुम लोग उस गद्दार राणा सांगा की औलाद हो। वहीं सपा नेता रामजी लाल सुमन ने कहा कि हिंदुस्तान का मुसलमान तो बाबर को नहीं, मोहम्मद साहब को अपना आदर्श मानता है। 



0 Response to " सपा के कार्यालय पर हमला, बोर्ड फाड़े "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article